भ्रामक है: 'नई पेंशन योजना को रद्द कर पुरानी पेंशन लागू कर सकता है केंद्र' दावे पर सरकार
केंद्र सरकार ने उस दावे पर स्पष्टीकरण जारी किया है जिसमें कहा जा रहा है कि सरकार नई पेंशन योजना (एनपीएस) को रद्द कर पुरानी पेंशन (ओपीएस) लागू कर सकती है। सरकार ने कहा, "यह दावा भ्रामक है। केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने का कोई भी प्रस्ताव नहीं है।"