भ्रामक है: सिक्किम में हुए हिमस्खलन के वीडियो को बद्रीनाथ व केदारनाथ का बताए जाने पर पुलिस

उत्तराखंड पुलिस ने बताया है कि गंगटोक (सिक्किम) में हुए हिमस्खलन के वीडियो को बद्रीनाथ व केदारनाथ में ग्लेशियर टूटने की भ्रामक खबर के तौर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जा रहा है। उत्तराखंड डीआईजी सेंथिल अबुदेई कृष्ण राज ने बताया, "मामले में एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। श्रद्धालु भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें।"

Load More