बरेली (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार को एक महिला डब्बे में भ्रूण के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि 3 लोगों ने उसकी गर्भवती बहू के साथ गैंगरेप किया था जिससे उसका गर्भपात हो गया लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। महिला के कार्यालय पहुंचने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।