मां, पत्नी व बेटे संग महाकुंभ जा रहे दारोगा की कार व ट्रक में यूपी में हुई टक्कर, 6 की मौत

सोनभद्र (यूपी) में रविवार देर शाम एक कार और ट्रक में टक्कर हो गई जिससे कार में सवार छत्तीसगढ़ पुलिस के एक दारोगा, उसकी मां, पत्नी, बेटे व ड्राइवर की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक के कुचलने से एक अन्य शख्स की भी मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, दारोगा परिवार संग महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे।