मैं इंटरनेट या मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता: NSA अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया है, "मैं इंटरनेट और फोन का इस्तेमाल नहीं करता सिवाय पारिवारिक और निजी बातों के।" उन्होंने कहा, "थोड़ा-बहुत इस्तेमाल करना पड़ता है, जब बाहर के देशों से बात करनी होती है...और भी कई साधन होते हैं संपर्क के...कई ऐसे साधन जुटाने पड़ते हैं, जो लोगों को न मालूम हों।"