निवेश में दशकों का अनुभव रखने वाले दिग्गज अमेरिकी निवेशक जिम रोजर्स ने सोना-चांदी की बढ़ती कीमतों को लेकर कहा है कि वह इनकी मौजूदा कीमतों पर निवेश नहीं करना चाहेंगे। उन्होंने बताया कि उनके पास सोना-चांदी है और कीमतें गिरने पर वह इनमें निवेश करना पसंद करेंगे। दुनिया के कई केंद्रीय बैंक भी गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं।