पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह द्वारा एक बीपीएससी अभ्यर्थी को थप्पड़ मारे जाने की घटना पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है, "मैं इस तरह के कृत्य की निंदा करता हूं। मामले की गहन जांच होनी चाहिए।" उन्होंने कहा, "यदि अभ्यर्थियों को (प्रश्नपत्र लीक होने के बारे में) कोई संदेह है तो उनका संदेह दूर किया जाना चाहिए।"