मैं और पुतिन यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की दिशा में 'महत्वपूर्ण' कार्रवाई कर सकते हैं। ट्रंप ने कहा, "हम बातचीत करेंगे और हम उस युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं। अगर मैं राष्ट्रपति होता तो वह युद्ध शुरू ही नहीं होता।"