मां के गरबा खेलने जाने के बाद महाराष्ट्र में सौतेले पिता ने 5 साल की बेटी से किया रेप
अकोला (महाराष्ट्र) में शख्स ने सोमवार रात को सौतेली बेटी के साथ रेप किया। बकौल पुलिस, वारदात के समय बच्ची घर में अकेली थी और मां गरबा खेलने बाहर गई थी। जब मां वापस आई तो बच्ची ने आपबीती सुनाई। फिलहाल बच्ची गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती है और आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।