मां के दूध में ‘जहर’! यूपी में सैंकड़ों महिलाओं के सैंपल में मिले ज़हरीले रसायन और धातुएं
लखनऊ (यूपी) के KGMU के अध्ययन में स्तनपान कराने वाली 100 महिलाओं के दूध के नमूनों में कई विषैले रसायन और भारी धातुएं मिलीं। 96% नमूनों में ओक्राटॉक्सिन और 73% में एफलाटॉक्सिन-एम1 पाया गया जबकि मैगनीज 49%, आर्सेनिक 42% और सीसा 12% नमूनों में मिला। शोधकर्ताओं के मुताबिक, दूषित भोजन, पर्यावरण और कीटनाशकों के अत्यधिक इस्तेमाल इसके संभावित कारण हो सकते हैं।