मां को देना था एग्ज़ाम, रो रहा था बच्चा; ओडिशा में महिला कॉन्स्टेबल ने दूध पिलाकर कराया शांत

मलकानगिरी (ओडिशा) में आरआई और अमीन भर्ती परीक्षा के दौरान एक महिला कॉन्स्टेबल ने मानवता की मिसाल पेश की है। परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी का डेढ़ महीने का बच्चा रोने लगा और वह परीक्षा पर ध्यान नहीं दे पा रही थी तब कॉन्स्टेबल ने बच्चे को संभालकर दूध पिलाया जिससे अभ्यर्थी शांत मन से परीक्षा दे सकी।