कोल्लम (केरल) में 35-वर्षीय व्यक्ति ने अपनी बीमार मां को मारने की कोशिश करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली है। बकौल पुलिस, शख्स ने अपनी मां का शॉल से गला घोंटने की कोशिश की और जब उसे लगा कि उसकी मां मर चुकी है तो उसने खुद को फांसी लगा ली। युवक की मां का इलाज चल रहा है।