कर्नाटक के हावेरी में 2 भाइयों ने अपनी मां की याद में भव्य मंदिर का निर्माण करवाया है और वहां मां की मूर्ति भी स्थापित करवाई है। दोनों भाई रोज़ाना मंदिर में मां की पूजा-अर्चना करते हैं और स्थानीय लोग भी श्रद्धा से यहां आते हैं। बताया जा रहा कि उनकी मां ने परिवार के लिए बहुत त्याग-सर्मपण किया था।