सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मां की लापरवाही से उसका मासूस बच्चा लिफ्ट में फंस जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने बच्चे को लिफ्ट के अंदर भेजती है और फिर कोई सामान लेने के लिए खुद बाहर निकल जाती है। इस दौरान लिफ्ट का दरवाज़ा बंद हो जाता है।