मां के सीने पर लात रखकर खड़ा हुआ बेटा, पत्नी के साथ मिलकर राजस्थान में खेत में घसीटा

राजस्थान के बाड़मेर में रविवार को बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर अपनी मां की बेरहमी से पिटाई की और उन्हें खेत में घसीटा। मां को पीटने के दौरान बेटा उनके सीने पर लात रखकर खड़ा हो गया और बहू ने लट्ठ से सास को मारा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों को हिरासत में लिया गया है।