मैं कभी रोड शो के पक्ष में नहीं रहा, लोगों की जान ज़्यादा अहम है: बेंगलुरु भगदड़ पर गौतम गंभीर

बेंगलुरु में आरसीबी के जश्न के दौरान मची भगदड़ को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा है, "मैं कभी इन रोड शोज़ के पक्ष में नहीं रहा।" उन्होंने कहा, "लोगों की जान कहीं ज़्यादा महत्वपूर्ण है। बेंगलुरु में जो हुआ वह बहुत दुखद है...आप किसी भी परिस्थिति में 11 लोगों को नहीं गंवा सकते।"