inshorts

मैं खुद को असफल नहीं मानता: 20 साल छोटे ज़करबर्ग से तुलना पर ज़ोहो के फाउंडर श्रीधर वेंबू

ज़ोहो के फाउंडर श्रीधर वेंबू ने अपने से 20-साल छोटे मार्क ज़करबर्ग से तुलना किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "ज़िंदगी कोई दौड़ नहीं है। किसी भी उम्र में आगे बढ़ने के ढेरों मौके होते हैं...मैं खुद को ज़करबर्ग से तुलना करने में असफल हो जाता हूं...लेकिन मैं हर सुबह यह सोचकर नहीं उठता कि मैं असफल हूं।"