प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाकुंभ मेले में पहुंचकर त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के बाद 'X' पर लिखा, "पवित्र संगम में स्नान के बाद पूजा-अर्चना का परम सौभाग्य मिला।" उन्होंने लिखा, "मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला है। उनसे समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की कामना की। हर-हर गंगे!"