मां दुर्गा के विसर्जन से पहले क्या है सिंदूर खेला की परंपरा?
मां दुर्गा के विसर्जन से पहले बंगाली महिलाएं 'सिंदूर खेला' की रस्म निभाती हैं। यह परंपरा मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के अंतिम दिन निभाई जाती है। इसमें विवाहित महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख/सौभाग्य/समृद्धि की कामना करती हैं। मान्यता है कि मां दुर्गा इन दिनों मायके आती हैं और विजयादशमी पर ससुराल कैलाश लौट जाती हैं।