केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है, "मैं देश में 40% वायु प्रदूषण के लिए ज़िम्मेदार हूं।" उन्होंने कहा, "हम देश में अच्छी सड़कें बना रहे हैं। लोग गाड़ियां खरीद रहे हैं, हर कोई गाड़ी चला रहा है जिससे धुआं निकलता है और प्रदूषण बढ़ा रहा है।" मंत्री ने कहा, "इकोनॉमी बढ़ेगी तो यह होगा ही।"