मां ने फोन देने से किया मना, महाराष्ट्र में पहाड़ से कूद गया 16 साल का लड़का

छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) में एक 16-वर्षीय लड़के ने अपनी मां के मोबाइल फोन देने से मना करने के बाद पहाड़ से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बताया कि लड़का पुलिस भर्ती की ट्रेनिंग ले रहा था। उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।