मैं नहीं मारता तो वह मुझे मार देती: बेंगलुरु में महिला के 50 टुकड़े करने वाले शख्स का नोट
बेंगलुरु में बीते माह महालक्ष्मी नामक महिला के शव के 50 टुकड़े कर उन्हें फ्रिज में रखने वाले शख्स के ओडिशा में खुदकुशी करने के बाद पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला था। नोट में लिखा था, "वह (महालक्ष्मी) मेरे शरीर के टुकड़े-टुकड़े करना चाहती थी...अगर मैं उसे नहीं मारता तो वह मुझे मार देती...मैंने आत्मरक्षा में हत्या की।"