मैं पाकिस्तान को टैंक दिलाने के लिए टैक्स नहीं देता: अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर

अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर चुने गए अब्दुल अल-सईद ने कहा है कि अमेरिकी करदाताओं का पैसा मिस्र, पाकिस्तान और सऊदी अरब को बम-टैंक देने के बजाय शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च होना चाहिए। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि हमें बिना किसी शर्त के विदेशी सैन्य सहायता देने की प्रक्रिया को एक सामान्य नियम बना लेना चाहिए।"