वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप-2024 जीतने वाले ग्रैंडमास्टर गुकेश डी ने एक इंटरव्यू में कहा है, "व्यक्तिगत रूप से मैं पैसे के लिए शतरंज नहीं खेलता।" वहीं, गुकेश ने करोड़पति होना उनके लिए क्या मायने रखता है? पूछे जाने पर कहा, "यह बहुत मायने रखता है...जब मैं शतरंज में आया तो हमें एक परिवार के रूप में कुछ मुश्किल फैसले लेने पड़े।"