मैं भी रोहित शर्मा जैसा हो गया हूं: टॉस के दौरान टीममेट का नाम भूलने पर सूर्यकुमार यादव
एशिया कप 2025 में ओमान के खिलाफ मैच से पहले टॉस के दौरान प्लेइंग इलेवन की घोषणा करते समय भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव एक खिलाड़ी का नाम भूल गए। इस दौरान उन्होंने कहा, "हमने टीम में दो बदलाव किए हैं…हर्षित राणा आ रहे हैं। एक और खिलाड़ी आ रहा है…मैं भी रोहित शर्मा जैसा हो गया हूं।"