मैं भारत और पाक का मैच नहीं देखूंगा: एशिया कप को लेकर पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी

पश्चिम बंगाल में मंत्री और पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर कहा, "मैं एशिया कप का बहिष्कार कर रहा हूं, मैं इसे देखना नहीं चाहूंगा।" उन्होंने कहा, "पहलगाम जैसी घटना के बाद कोई खेल का आनंद कैसे ले सकता है? खेल भावना एक तरफ है और जो सही है वह दूसरी तरफ है।"