inshorts

मैं यह पूछने के लिए सही व्यक्ति नहीं हूं: भारतीय टीम में चयन के सवाल पर करुण नायर

रणजी ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन के खेल के बाद विदर्भ के बल्लेबाज़ करुण नायर ने भारतीय टीम में चयन को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, "मैं यह पूछने के लिए सही व्यक्ति नहीं हूं।" उन्होंने कहा, "जो भी मौका मिल रहा है उसमें मुझे अच्छा प्रदर्शन करते रहना है।" करुण ने फाइनल में शतक जड़ा है।