OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने एलन मस्क के उस दावे को खारिज किया जिसमें उन्होंने कहा था कि एडवांस्ड AI इंसानों को 'पालतू लैब्राडोर' (कुत्तों की एक नस्ल) जैसा बना सकता है। ऑल्टमैन ने कहा, "मैं लैब्राडोर नहीं बनना चाहता...न ही चाहता हूं...मेरे बच्चे लैब्राडोर बनें।" उन्होंने कहा कि लोगों के हाथों में ही भविष्य का नियंत्रण रहना चाहिए।