मैं शांत लगता हूं लेकिन भीतर एक तूफान है: गियर के बिना ओलंपिक रजत पदक जीतने वाले शूटर
पेरिस ओलंपिक्स में किसी गियर के बिना रजत पदक जीतने वाले तुर्किये के शूटर यूसुफ डीकेच (51) ने कहा है कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उनके स्टाइल को शानदार रिऐक्शन मिलेगा। उन्होंने कहा, "मैं बाहर से शांत लगता हूं लेकिन मेरे भीतर एक तूफान है।" बकौल डीकेच, उन्होंने स्थिरता के लिए एक हाथ जेब में रखा था।