कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मांग की है कि सहारनपुर (यूपी) में स्थित मां शाकंभरी देवी के शक्तिपीठ के नाम पर सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदला जाए। उन्होंने देवबंद रेलवे स्टेशन के नाम को भी मौलाना हुसैन अहमद मदनी के नाम पर बदलने की मांग की। बकौल मसूद, इससे क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को सम्मान मिलेगा।