मैं सुरक्षित नहीं हूं: अदाणी के केन्या एयरपोर्ट डील का खुलासा करने वाले नेल्सन अमेन्या
भारतीय अरबपति गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले अदाणी ग्रुप द्वारा केन्या के मुख्य एयरपोर्ट के संभावित अधिग्रहण की गुप्त बातचीत का खुलासा करने वाले नेल्सन अमेन्या ने बताया है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि मैं सुरक्षित नहीं हूं और मुझे फ्रांस में कभी भी खत्म किया जा सकता है।"