मैं सबसे बड़ा कंस हूं, मुझे फांसी मिलनी चाहिए: सीकर में जुड़वां बेटियों की हत्या का आरोपी

सीकर (राजस्थान) में अपनी 5 महीने की जुड़वां बेटियों की पटककर हत्या करने और उनके शवों को दफनाने के आरोपी पिता का पुलिस ने जुलूस निकाला है। इस दौरान आरोपी ने कहा, "मैं दुनिया का सबसे बड़ा कंस हूं, मुझे फांसी की सज़ा मिलनी चाहिए। मैंने बहुत गलत काम किया है और...मैं दुनिया में किसी को मुंह नहीं दिखा सकता।"