धौलपुर (राजस्थान) में शुक्रवार सुबह विदाई से पहले मांग में सिंदूर भरते समय दूल्हे का हाथ कांपने पर दुल्हन ने शादी तोड़ दी। दुल्हन के मुताबिक, दूल्हे को कोई बीमारी है जिसके बारे में नहीं बताया गया। दूल्हे के अनुसार, ठंड के कारण उसका हाथ कांपने लगा था। बकौल पुलिस, दोनों पक्षों में सहमति नहीं बनी और बारात लौट गई।