मूंगफली के आकार वाले एस्टेरॉयड की 'पहली' क्लोज़-अप तस्वीर हुई जारी

जापान के हायाबूसा-2 मिशन ने पृथ्वी से करीब 10 करोड़ किलोमीटर दूर फ्लाईबाई के दौरान मूंगफली के आकार वाले दुर्लभ एस्टेरॉयड 'टोरिफुने' की क्लोज़-अप तस्वीर शेयर की है। वैज्ञानिकों का मानना है कि टोरिफुने एक कॉन्टैक्ट बाइनरी है। इसका मतलब है कि इसका निर्माण अरबों साल पहले दो अलग-अलग चट्टानी पिंडों के धीरे-धीरे आपस में मिलकर बनने से हुआ है।