मूंगफली खाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, बिगड़ सकती है सेहत
न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने बताया है कि सर्दी में मूंगफली सेहत बिगाड़ भी सकती है। उन्होंने कहा, "रोज़ 25-30 ग्राम मूंगफली ही खाएं। ज़्यादा मूंगफली खाने से वज़न बढ़ेगा, पाचन बिगड़ेगा और इन्फ्लेमेशन होगी। छिलके न उतारें...उनमें अंदरूनी भाग से 2-5 गुना अधिक ऐंटीऑक्सीडेंट होते हैं। डीप-फ्राइड/नमक से भरी मूंगफली न खाएं जिनमें ऑक्सीडाइज़्ड फैट और अत्यधिक सोडियम होता है।"