inshorts

मांजरेकर ने विराट को बताया सचिन से बेहतर, बोले- टार्गेट चेज़ करने में बेहतर हैं कोहली

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने विराट कोहली को 'गॉड ऑफ क्रिकेट' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से बेहतर बताया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर से बेहतर लक्ष्य का पीछा करते हैं...विराट ने कई ऐसे मैच खेले हैं जहां उन्होंने लक्ष्य का पीछा किया और अंत तक डटे रहे।"