मैंने अपने पिता को जलते हुए देखा था: 1984 दंगों के मामले में सज्जन कुमार के बरी होने पर महिला

सिख विरोधी दंगों (1984) से जुड़े मामले में पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार के बरी होने पर निर्मल कौर नामक महिला ने आपत्ति जताई है। निर्मल ने कहा, "मेरे पिता को मेरी आंखों के सामने ज़िंदा जला दिया गया था।" उन्होंने कहा, "मैंने 42 साल एक कोर्ट से दूसरे कोर्ट के चक्कर काटे...इस उम्मीद में कि एक दिन इंसाफ मिलेगा।"

Load More