आईपीएल-2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटाॅर के तौर पर गौतम गंभीर की वापसी को लेकर टीम के मालिक शाहरुख खान ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि गंभीर टीम छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने कहा, "गंभीर के साथ हमेशा प्यारा संबंध रहा है। कुछ खिलाड़ियों संग दोस्ती मज़बूत रहती है जिनमें से एक गंभीर हैं।"