सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बने गुकेश डी ने एफआईडीई को दिए इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने एक साल से अधिक समय से आइसक्रीम नहीं खाई है। बकौल गुकेश, वह शायद अब खुद को आइसक्रीम की ट्रीट देंगे। गुकेश ने सिंगापुर में चैंपियनशिप के दौरान उनके लिए दक्षिण भारतीय भोजन बनाने वाले सभी शेफ को धन्यवाद दिया।