मुंबई इंडियंस ने एसआरएच को हराकर दर्ज की इस सीज़न की अपनी तीसरी जीत

आईपीएल 2025 में गुरुवार को मुंबई इंडियंस ने एसआरएच को 4 विकेट से हरा दिया। जीत के लिए मिले 163 रनों के लक्ष्य को मुंबई इंडियंस ने 11 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस के लिए विल जैक्स ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। जैक्स ने गेंदबाज़ी में भी मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक 2 विकेट लिए।