मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन 9 मई को 6 घंटे के लिए बंद रहेगा। एयरपोर्ट की परिचालक एमआईएएल के अनुसार, मॉनसून की शुरुआत से पहले हवाई पट्टी के रखरखाव के कारण ऐसा किया जाएगा। बकौल एमआईएएल, सभी हितधारकों को सूचित करने के लिए अनिवार्य नोटम (एयरमैन को नोटिस) 6 महीने पहले जारी किया गया था।