मुंबई एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जारी किया गया हाई अलर्ट; तलाशी अभियान शुरू
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के ज़रिए मिली धमकी के बाद पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हाई अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौके पर बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा टीमों को तलाशी के लिए भेजा गया है। पुलिस ईमेल के आईपी ऐड्रेस का पता लगा रही है।