मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने ₹44 करोड़ का मारिजुआना व कई दुर्लभ विदेशी जीव किए बरामद
मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 8-11 अक्टूबर के दौरान कार्रवाई कर ड्रग्स और वाइल्डलाइफ तस्करी के 8 मामले पकड़े हैं। अधिकारियों ने करीब ₹44 करोड़ की 44 किलोग्राम से अधिक हाइड्रोपोनिक वीड (मारिजुआना) बरामद किया। इसके अलावा रेनबो बोआ (सांप), पैकमैन फ्रॉग, कैलिफोर्निया किंग स्नेक, ग्रीन इगुआना और होंडुरन मिल्क स्नेक समेत कई दुर्लभ विदेशी जीव बरामद हुए हैं।