मुंबई (महाराष्ट्र) एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के जवानों ने ₹4.93 करोड़ के सिंथेटिक हीरे ज़ब्त किए हैं। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि यात्री लैपटॉप के बैटरी कंपार्टमेंट में हीरे छिपाकर ले जा रहा था और बैंकॉक जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। कस्टम अधिकारियों के अनुसार, हीरों का कुल वज़न 2147.20 कैरेट (₹4.93 करोड़) था।