मुंबई के ATM में नकली नोट जमा कराने पहुंचा शख्स, पैसे फंसने पर हुआ भंडाफोड़
मुंबई के डोंबिवली में एक एटीएम में नकली नोट जमा करने के आरोप में शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शख्स ₹45,000 की कीमत के ₹500-₹500 के नोट एटीएम में जमा करने आया था जिसमें से 45 नोट नकली थे जो एटीएम के अंदर फंस गए। शख्स ने इसकी शिकायत की जिसके बाद उसपर कार्रवाई की गई।