मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने जांच की जिसमें कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है। आरोपी ने कॉल पर कहा था कि 'सीएसएमटी स्टेशन पर बम है और धमाका होने वाला है'। रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीके अनुसार, यह कोई हॉक्स कॉल हो सकता है।