मुंबई (महाराष्ट्र) के गोरेगांव में एक प्रतिष्ठित स्कूल में 4 वर्षीय बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला कर्मचारी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, बच्ची की दादी सोमवार को उसे स्कूल छोड़कर गई थीं और घर लौटने पर उसने दर्द की शिकायत की थी।