मुंबई (महाराष्ट्र) के कांदीवली में पुलिस ने 14 आवारा कुत्तों की हत्या करने के बाद उनके शवों को नाले में फेंकने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने कुत्तों के शवों को नाले से बरामद कर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।