inshorts

मुंबई के धारावी में लगी भीषण आग, हार्बर लाइन की लोकल ट्रेन सेवा हुई प्रभावित

धारावी (मुंबई) में शनिवार दोपहर एक कम्पाउंड में भीषण आग लग गई जिसका असर माहिम स्टेशन क्षेत्र तक पहुंच गया जहां कुछ झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। इसके चलते हार्बर लाइन की लोकल ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग को लेवल-1 घोषित किया गया है।