मुंबई के मालाबार हिल में जनता के लिए खोला गया शहर का पहला एलिवेटेड नेचर ट्रेल वॉकवे
मुंबई में रविवार को मालाबार हिल में शहर का पहला एलिवेटेड नेचर ट्रेल वॉकवे जनता के लिए खोल दिया गया। बीएमसी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर कर कहा, "एलिवेटेड नेचर ट्रेल अब जनता के लिए खुला है जो मुंबईकरों को पेड़ों की चोटी के बीच से एक अनोखा एलिवेटेड रास्ता प्रदान करता है।"